मर गया इन्साफ फिर कल न्याय घर के सामने।
कौन रुकता है भला ऐसी खबर के सामने॥
पूंछता है रास्ता खुद हमसे अपना रास्ता,
कैसे मंजर आ गये हैं, अब सफर के सामने।
जान ले लेती उसी को देखकर जीते हैं हम,
उसका खंजर रख लिया हमने जिगर के सामने।
पानी-पानी आग हो जाती है जिसको देखकर,
कौन ठहरेगा तेरे तीरे नजर के सामने।
कैसे मंजर आ गये हैं, अब सफर के सामने।
जान ले लेती उसी को देखकर जीते हैं हम,
उसका खंजर रख लिया हमने जिगर के सामने।
पानी-पानी आग हो जाती है जिसको देखकर,
कौन ठहरेगा तेरे तीरे नजर के सामने।
_____________________________________
राजा रजवाड़े बिके किले हो गए चूर।
युग-युग से बेदाम है चुटकी भर सिन्दूर।
बिक जायेंगी कोठियां सिंहासन नीलाम।
राजा तुम मत पूछना इस नथुनी का दाम।
डाक्टर वैद्य हकीम घर मिटी न मन की पीर।
दर्द दवाई बन गया जबसे मिले कबीर।
सात पलों में हो गया सात जन्म का प्यार।
अब तक काटी सब उमर आज लगा बेकार।
सुबह-सुबह बिखरा दिखे माथे पर सिन्दूर।
जैसे जलकर लौ बने शीतल श्वेत कपूर।
जादू चितवन कर गई मारि गयो है काठ।
मन में अगर उमंग हो क्या सोलह क्या साथ।।